🌞 Start Your Day with Gratitude ✨ | 🕉️ Meditation Brings Inner Peace 🙏 | 🌟 Trust the Divine Plan 💫 | 📖 Explore Spiritual Wisdom 🔱 | ❤️ Stay Positive & Blessed Always 🌸

Maiya Mori Main Nahin Makhan Khayo




मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो |

भोर भयो गैयन के पाछे, मधुवन मोहिं पठायो ।
चार पहर बंसीबट भटक्यो, साँझ परे घर आयो ॥
मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो |

मैं बालक बहिंयन को छोटो, छींको किहि बिधि पायो ।
ग्वाल बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो ॥
मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो |

तू जननी मन की अति भोरी, इनके कहे पतिआयो ।
जिय तेरे कछु भेद उपजि है, जानि परायो जायो ॥
मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो |

यह लै अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो ।
‘सूरदास’ तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो ॥
मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो |

« PREV
NEXT »

Follow