🌸 "हर सुबह भगवान का आभार व्यक्त करें, क्योंकि हर दिन एक नई शुरुआत है।" 🌟 "सकारात्मक सोच से जीवन में चमत्कार होते हैं।" 🙏 "ईश्वर पर भरोसा रखें, और वह आपको सही रास्ता दिखाएंगे।" 🕉️ "भक्ति और श्रद्धा से भरा जीवन, सच्ची खुशी का मार्ग है।" 🌺 "यहां आपको भक्ति भजन, चालीसा, आरती और आध्यात्मिक कहानियों का संग्रह मिलेगा।" ✨ "हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करें।" 🌼 "मां दुर्गा की आराधना करें और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।" 📜 "रामायण और महाभारत की कहानियों से प्रेरणा लें।" 🧘 "ध्यान और योग के माध्यम से अपने मन को शांति और आत्मा को आनंद से भरें।" 🔔 "भारतीय त्योहारों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व को समझें।"

माटी हमारी पूजा, माटी हमारा चन्दन (प्रार्थना गीत in hindi)



माँ भारती की स्वर्णिम माटी हमें हैं चन्दन |
माटी हमारी पूजा, माटी हमारा वन्दन ||

वे धन्य हैं जो जन्मे इस पावन धरा पर
सुखदायिनी धरा पर वरदायिनी धरा पर
कभी राम इसमे खेले, कभी नंद नन्दन
-माटी हमारी पूजा

मेरी अवध की सरयू, श्रीराम को बुलाती
मथुरा में मातु यमुना, कान्हा के गीत गाती
रुद्राभिषेक करती कांशी में गंगा पावन
-माटी हमारी पूजा

संकट में भारती माँ, गौरूप धारती हैं,
गोपाल की शरण में, जाकर पूकारती हैं,
गोवंश हिट करेगा गोभक्त हर समर्पण
-माटी हमारी पूजा

माँ भारती के सुत हैं, सारे समाज बन्धु
सब वर्ग बिंदु-बिंदु, हिन्दू समाज सिन्धु
एकात्म के बल, समरस यहाँ हैं जीवन
-माटी हमारी पूजा

« PREV
NEXT »

Follow