🌸 "हर सुबह भगवान का आभार व्यक्त करें, क्योंकि हर दिन एक नई शुरुआत है।" 🌟 "सकारात्मक सोच से जीवन में चमत्कार होते हैं।" 🙏 "ईश्वर पर भरोसा रखें, और वह आपको सही रास्ता दिखाएंगे।" 🕉️ "भक्ति और श्रद्धा से भरा जीवन, सच्ची खुशी का मार्ग है।" 🌺 "यहां आपको भक्ति भजन, चालीसा, आरती और आध्यात्मिक कहानियों का संग्रह मिलेगा।" ✨ "हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करें।" 🌼 "मां दुर्गा की आराधना करें और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।" 📜 "रामायण और महाभारत की कहानियों से प्रेरणा लें।" 🧘 "ध्यान और योग के माध्यम से अपने मन को शांति और आत्मा को आनंद से भरें।" 🔔 "भारतीय त्योहारों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व को समझें।"

लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में है लिरिक्स



लाडली अद्बुत नज़ारा तेरे बरसाने में है,

लाडली अब मन हमारा तेरे बरसाने में है,
बेसहारों को सहारा, तेरे बरसाने में है ॥

झांकीया तेरे महल की कर रहे सब देवगण,
आगया बैकुंठ सारा, तेरे बरसाने में है॥

हर लता हर डाल पर तेरी दया की इक नज़र,
हर घडी यशोमती दुलारा, तेरे बरसाना में है॥

अब कहाँ जाऊं किशोरी तेरे दर को छोड़ कर,
मेरे जीवन का किनारा, तेरे बरसाने में है॥

यूँ तो सारे बृज में ही है तेरी लीला का प्रताप,
पर अनोखा ही नज़ारा, तेरे बरसाने में है ॥

मैं भला हूँ या बुरा हूँ पर तुम्हारा हूँ सदा,
अब तो जीवन का सहारा, तेरे बरसाने में है॥
« PREV
NEXT »

Follow