🌸 "हर सुबह भगवान का आभार व्यक्त करें, क्योंकि हर दिन एक नई शुरुआत है।" 🌟 "सकारात्मक सोच से जीवन में चमत्कार होते हैं।" 🙏 "ईश्वर पर भरोसा रखें, और वह आपको सही रास्ता दिखाएंगे।" 🕉️ "भक्ति और श्रद्धा से भरा जीवन, सच्ची खुशी का मार्ग है।" 🌺 "यहां आपको भक्ति भजन, चालीसा, आरती और आध्यात्मिक कहानियों का संग्रह मिलेगा।" ✨ "हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करें।" 🌼 "मां दुर्गा की आराधना करें और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।" 📜 "रामायण और महाभारत की कहानियों से प्रेरणा लें।" 🧘 "ध्यान और योग के माध्यम से अपने मन को शांति और आत्मा को आनंद से भरें।" 🔔 "भारतीय त्योहारों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व को समझें।"

हे लाडली, सुध लीजे हमारी, हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी लिरिक्स



हे लाडली, सुध लीजे हमारी,

हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी ll
कब होगी मो पे, कृपा तुम्हारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हे लाडली, सुध लीजे हमारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हो कृपा बरसाने वाली, मेरी राधा रानी l
मेरी राधा रानी, मेरी श्यामा प्यारी l

तेरे बिना कोई, नहीं है मेरा,
मुझे सहारा, श्यामा जु तेरा ll
क्षमा करो जो, भई चूक भारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हे लाडली, सुध लीजे…

मैं हूँ अधम, मुझको न बिसारो,
मेरी भी श्यामा, विगड़ी सँवारो ll
तारो या मारो, मर्ज़ी तुम्हारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हे लाडली, सुध लीजे…

दीनों की श्यामा, रखवार तुम हो,
मेरे जीवन की, आधार तुम हो ll
लाखों की तुमने, विगड़ी सँवारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हे लाडली, सुध लीजे…

श्याम जु इतना, उपकार कर दो,
अपनी ही भक्ति, का मुझको वर दो ll
चित्र वचित्र तेरे, दर के भिखारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हे लाडली, सुध लीजे हमारी,
हे राधा रानी, हे श्यामा प्यारी l
हो कृपा बरसाने वाली, मेरी राधा रानी l
मेरी राधा रानी, मेरी श्यामा प्यारी ll
« PREV
NEXT »

Follow