🌞 Start Your Day with Gratitude ✨ | 🕉️ Meditation Brings Inner Peace 🙏 | 🌟 Trust the Divine Plan 💫 | 📖 Explore Spiritual Wisdom 🔱 | ❤️ Stay Positive & Blessed Always 🌸

महादेव गायत्री मंत्र (Mahadev Gayatri Mantra)



महादेव गायत्री मंत्र 
(Mahadev Gayatri Mantra)

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे,

महादेवाय धीमहि,

तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

om tatpurushaay vidmahe,

mahaadevaay dhiimahi,

tanno ruudr prachodayaat.

महादेव गायत्री मंत्र का अर्थ 
(Mahadev Gayatri Mantra Meaning)

हे तत्पुरुष स्वरुप, हे महादेव, हमें ज्ञान प्रदान कीजिये। हे रुद्र, हमें प्रेरणा प्रदान कीजिये।

महादेव गायत्री मंत्र विधि 
(Mahadev Gayatri Mantra Vidhi)

  • शुद्धि:श्नान करके स्वयं को शुद्ध करे और शुद्ध वस्त्र पहनें।
  • आसन:योगासन या पूजा के लिए स्थिर अपने सुविधा के अनुसार आसन में बैठें।
  • मंत्र जाप:ध्यान करते हुए आत्मा को उच्च और शुद्धता की दिशा में लेकर महादेव गायत्री मंत्र का जाप करें
  • माला का उपयोग:मंत्र का जाप करते समय माला का उपयोग करें, जिसमें 108 मोतियों की माला होनी चाहिए।
  • हर बार मंत्र को एक मोती पर पढ़ें और फिर माला को एक मोती आगे बढ़ाएं और गिनते जाये।
  • ध्यान:मंत्र जाप के दौरान महादेव की ध्यान में रहें और सच्चे मनसे भगवान से आशीर्वाद मांगें।
  • समापन:मंत्र जाप के बाद, महादेव की पूजा करें और आशीर्वाद मांगें।
  • धन्यवाद अर्पित करें और शांति से अपने आद्यात्मिक साधना को समाप्त करें।
महादेव गायत्री मंत्र लाभ 
(Mahadev Gayatri Mantra Benefit)

आध्यात्मिक जागृति – महादेव गायत्री मंत्र का भक्ति और ईमानदारी से जाप करने से आध्यात्मिक जागृति होती है। और जप करने वले व्यक्ति का आध्यात्मिक संबंध गहरा होता है। ऐसा भी माना जाता है कि व्यक्तियों को चेतना की उच्च अवस्था प्राप्त करने और अपने अंदर दिव्य भक्ति कि उपस्थिति को अनुभव कराने में हमारी मदद करता है।

बाधाओं से सुरक्षा ओर निवारण – नकारात्मक ऊर्जाओं के सुरक्षा पाने और जीवन में बाधाओं से चुनौतिओं को दूर करने के लिए अक्सर इस मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से अभ्यासकर्ता के चारो ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है जिससे में आने वाली सारी बाधाओं और समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

आंतरिक शांति और संतुलन – महादेव गायत्री मंत्र का कंपन और पाठ मन को शांत करके तनाव को कम करने और आंतरिक शक्ति लाने में मदद करता है इस मंत्र का जाप करने से मन शुद्ध हो जाता है। और व्यक्ति सामाजिक मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं के बीच में अच्छा संतुलन बनाने में मदद करता है।

परिवर्तन और मुक्ति – महादेव भगवान को अज्ञानता का विनाशक और परिवर्तन लाने वाले के रूप में जाना जाता है। महादेव गायत्री मंत्र का पाठ करने से आशक्ति से मुक्त तथा साथ में ही नकारात्मक ऊर्जाओं से भी मुक्ति मिलती है। इस मंत्र को आध्यात्म मुक्ति और आत्म प्राप्ति के मार्ग के रूप में देखा जाता है।

महादेव का आशीर्वाद – मंत्र भगवान महादेव के दिव्य आर्शीवाद और कृपा का आह्वान करने का एक तरीका है। इस मंत्र का भक्तिपूर्वक जाप करने से व्यक्ति का कल्याण , आध्यात्मिक विकास और इच्छाओ की पूर्ति के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद मांग सकता है।

Mahadev Gayatri Mantra Video


« PREV
NEXT »

Follow